बिलासपुर

शराब की बड़ी खेप मंगाने वाला मुख्य आरोपी पंकज सिंह गिरफ्तार…..

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – नगर निगम चुनाव के ठीक एक दिन पहले, आबकारी विभाग की टीम ने शराब की 1000 पेटीयो से भरा कंटेनर छतौना के पास से पकड़ा था. परमिट मैं 1000 पेटीयो का जिक्र था, लेकिन कंटेनर के अंदर से 990 पेटीया मिलने के मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. मंगलवार को पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य आरोपी पंकज सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई.

Advertisement

नगर निगम चुनाव में बांटने के लिए मंगाई गई शराब की एक बड़ी खेप को आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ा था, जिसमें एक बड़े कंटेनर के भीतर ब्लैक डॉट कंपनी की 1000 पेटिया मंगाई गई थी. जो की नागपुर,देवरी,रायपुर बिलासपुर के रास्ते रांची होते हुए भूटान बॉर्डर जाना था. लेकिन शहर के पंकज सिंह के द्वारा कंटेनर से 40 पेटी शराब निकाल कर अलग रख देने कहा गया था.

Advertisement

पकड़े गए आरोपी रवि शर्मा और शिवकुमार सैनी के द्वारा कंटेनर में से 10 पेटी शराब यानी 480 बोतल ब्लैक डॉट व्हिस्की क्रेटा कार में रखकर ठिकाने लगाने की तैयारी थी, लेकिन इसकी सूचना आबकारी विभाग को लग गई. मौके पर पहुंची आबकारी की टीम ने क्रेटा कार से 10 पेटी शराब जप्त की, और आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ जिसके बाद पुलिस ने कंटेनर में रखें 990 पेटी विदेशी मदिरा जप्त किया. मामले का मुख्य आरोपी पंकज सिंह वार्ड क्रमांक 50 से पार्षद पद का चुनाव लड़ रहा था, चुनाव में शराब बांटने उसने 40 पेटीयो का ऑर्डर दिया था. कंटेनर से सिर्फ 10 पेटी शराब ही उतारी जा सकी थी. आबकारी विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. घटना के बाद से आरोपी पंकज सिंह फरार था जिसे पुलिस ने मंगलवार को रायपुर से गिरफ्तार किया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पंकज सिंह का , पकड़े गए आरोपी रवि शर्मा से संबंध है. जांच के दौरान दोनों के बीच रूपयो के लेनदेन और मोबाइल में बातचीत का रिकॉर्ड भी मिला है.

पकड़ी गई शराब बिना होलोग्राम की थी और छत्तीसगढ़ में नॉन ड्यूटी पैड थी. आरोपी पंकज सिंह को खोजने बिलासपुर पुलिस गोवा तक गई थी. लगातार अपना लोकेशन बदलने के कारण वह पुलिस की ग्रिफत में नहीं आ पाया. लेकिन जब पुलिस को लोकल और टेक्निकल इनपुट के आधार पर आरोपी का सही लोकेशन मिला. थे पुलिस ने उसे रायपुर से जाकर गिरफ्तार किया. जब तक शराब की कीमत करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपए बताई गई है.

Related Articles

Back to top button