रायपुर

रिसेप्शन के दौरान लगी आग, शॉर्ट सर्किट से ताड़ के पेड़ों में भड़की लपटें, बड़ा हादसा टला

रायपुर के एक होटल में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रिसेप्शन शुरू होने से ठीक पहले होटल परिसर में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

मामला रायपुर के ललित महल होटल का है, जहां गुरुवार रात एक ब्राह्मण परिवार के शादी समारोह का रिसेप्शन आयोजित किया गया था। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन शुरू होने से कुछ देर पहले होटल के दोनों ओर लगे ताड़ के पेड़ों की सूखी टहनियों में सजावट के लिए लगाई गई झालर में शॉर्ट सर्किट हो गया।

Advertisement

शॉर्ट सर्किट के कारण सूखी टहनियों में आग भड़क गई और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button