बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टा वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने एक युवक को ऑनलाइन सट्टा वसूली करते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी योगेश बोधवानी, शनिचरी बाजार का निवासी है, जो आईपीएल मैच में सट्टा खाईवालों से रकम वसूली करने आया था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल, सट्टा वसूली की रकम 1,50,320 रुपए और लेन-देन से संबंधित रजिस्टर जब्त किया है।

Advertisement

आरोपी से पूछताछ में बड़े खाईवालों के नाम और नंबर भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है।आरोपी योगेश बोधवानी से पूछताछ मे पता चला की अलग अलग सटोरिये से वसूल की गई रकम 737800/- रुपए जिसे घर पर रखा था घर से निकाल कर पेश करने पर जप्त किया गया । आरोपी से कुल 888120 रुपए , 02 नग मोबाइल एक नग मोटरसाइकल क्रमांक CG 10 BX 1803 बुलेट जप्त किया गया है ।

Related Articles

Back to top button