छत्तीसगढ़

इन पुराने फोन्स पर 5 मई से नहीं चलेगा WhatsApp..

अगर आप iPhone यूजर हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि जल्द ही आपके डिवाइस पर WhatsApp काम करना बंद करने वाला है। मेटा के स्वामित्व वाला यह पॉपुलर मैसेजिंग ऐप अब iOS 15.1 से पुराने वर्जन पर सपोर्ट नहीं करेगा।

Advertisement

इसका मतलब है कि iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus जैसे पुराने मॉडल्स पर व्हाट्सऐप की सर्विस अगले साल से बंद हो जाएगी।

Advertisement

बता दें कि 5 मई 2025 से WhatsApp और WhatsApp Business दोनों ही ऐप्स iOS 15.1 से नीचे के वर्जन को सपोर्ट नहीं करेंगे।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन यूजर्स के पास पुराने iOS वर्जन वाला फोन है, उन्हें व्हाट्सऐप का इस्तेमाल जारी रखने के लिए अपने डिवाइस को अपडेट करने की सलाह दी गई है।

हालांकि iPhone 5s, 6 और 6 Plus में केवल iOS 12.5.7 तक का सपोर्ट है, इसलिए इन मॉडलों के यूजर्स चाहकर भी नया अपडेट नहीं कर पाएंगे। चूंकि ये डिवाइस लगभग 10 साल पुराने हैं, इसलिए इनसे प्रभावित होने वाले यूजर्स की संख्या ज्यादा नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button