छत्तीसगढ़

कर्रेगुट्टा ऑपरेशन के बीच नक्सलियों का दूसरा शांति प्रस्ताव, केंद्रीय प्रवक्ता का पत्र जारी

 

Advertisement

सुकमा – कर्रेगुट्टा ऑपरेशन के बीच नक्सलियों ने दूसरी बार शांति वार्ता का प्रस्ताव भेजा है। इस बार पत्र नक्सलियों के केंद्रीय प्रवक्ता अभय की ओर से जारी हुआ है। पत्र में सरकार से बिना शर्त युद्धविराम कर शांति वार्ता शुरू करने की मांग की गई है।

Advertisement

संगठन ने कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की बात भी स्वीकारी है। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ समेत झारखंड, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में एक साथ युद्धविराम की अपील की है।

Related Articles

Back to top button