छत्तीसगढ़

मौसम अलर्ट : इन जगहों पर बारिश और अंधड़ की संभावना, गर्मी से मिल सकती हैं राहत….

रायपुर – गुरुवार को प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, आकाश मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

Advertisement

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में अंधड़ चल सकते हैं और वज्रपात की भी संभावना है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ 73 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में सक्रिय है। वहीं, पूर्वी बिहार और उससे सटे उप-हिमालयीन पश्चिम बंगाल के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक एक चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है।

Advertisement

इसी क्षेत्र से एक द्रोणिका रायलसीमा तक फैली हुई है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 15 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और अंधड़ के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 16 मई तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां ज्यादा सक्रिय रहेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, 20 मई तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button