देश

भारतीय सेना का बड़ा ऑपरेशन, 10 हार्डकोर उग्रवादी ढेर….

मणिपुर के अशांत चंदेल जिले में म्यांमार सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। असम राइफल्स की एक यूनिट ने न्यू समताल गांव के पास उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 उग्रवादियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई भारत-म्यांमार सीमा के नजदीक स्थित खेंगजॉय तहसील में गुप्त खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।

Advertisement

ऑपरेशन के दौरान जब सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की तो उग्रवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने फुर्ती से मोर्चा संभाला और संयमित लेकिन सटीक जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गए। उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

Advertisement

भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने एक्स पर इस ऑपरेशन की जानकारी दी। लिखा, “14 मई 2025 को खेंगजॉय तहसील के न्यू समताल गांव के पास हथियारबंद कैडरों की गतिविधियों की खुफिया सूचना के आधार पर असम राइफल्स की एक यूनिट ने ऑपरेशन शुरू किया। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें 10 उग्रवादी मारे गए और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। ऑपरेशन अब भी जारी है।”

गौरतलब है कि मई 2023 से मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच हिंसक झड़पों का दौर जारी है। इन झड़पों में अब तक 130 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। लगभग 60,000 लोगों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए राज्य के संवेदनशील इलाकों में सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

Related Articles

Back to top button