बिलासपुर

रेलवे स्टेशन पर पानी संकट, रातभर सप्लाई ठप, यात्रियों का फूटा गुस्सा

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर रेलवे स्टेशन में तड़के करीब 3 बजे से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई, जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीने के पानी से लेकर टॉयलेट तक एक बूंद पानी उपलब्ध नहीं था।सुबह की ट्रेनों से यात्रा करने पहुंचे यात्रियों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि स्टेशन परिसर में यात्रियों का आक्रोश साफ नजर आया और हंगामे जैसे हालात बन गए। यात्रियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद रेलवे प्रशासन की ओर से न तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई और न ही पानी सप्लाई बंद होने की कोई पूर्व सूचना दी गई।

Advertisement

वहीं, स्टेशन प्रबंधन ने सफाई देते हुए बताया कि स्टेशन के गेट नंबर–3 के पास गति शक्ति परियोजना के तहत रात में खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते पूरे स्टेशन की पानी सप्लाई बाधित हो गई।

Advertisement

रेलवे प्रशासन के अनुसार, सूचना मिलते ही संबंधित विभाग हरकत में आया और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कर नई पाइपलाइन जोड़ दी गई। करीब 3 से 4 घंटे बाद स्टेशन परिसर में पानी की सप्लाई बहाल कर दी गई।हालांकि यात्रियों का कहना है कि इस तरह के अहम कार्यों से पहले यात्रियों को सूचना देना और वैकल्पिक पानी की व्यवस्था करना रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button