छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार पिकअप नहर में गिरी, 20 लोग थे सवार, दो लापता बच्चों की तलाश जारी…..

Advertisement

सक्ती जिले में ग्रामीणों को लेकर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे के समय पिकअप में 20 सवार थे जिनमें 2 बच्चे भी शामिल थे।

Advertisement


स्थानीय लोगों की सहायता से नहर में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन 2 बच्चे अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश पुलिस व गोताखोरों की मदद से की जा रही है।

यह गंभीर हादसा नगरदा थाना क्षेत्र के मोहगांव बरपाली के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सक्ती थाना क्षेत्र के बेलाचुआं गांव के निवासी ग्रामीण जगराता कार्यक्रम देखने के लिए पिकअप में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान चालक ने पिकअप से नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप तेज रफ्तार में नहर में गिर गई।

Related Articles

Back to top button