रायगढ़

VIDEO : हाथियों का झुंड देख ग्रामीण जुटे, लापरवाही से मंडराया जान का खतरा

रायगढ़ जिले के जंगलों से लगे एडू बरभौना-सिंघनपुर मार्ग पर एक बार फिर हाथियों का झुंड देखा गया है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय लोगों की लापरवाही सामने आई है। जैसे ही ग्रामीणों को हाथियों के झुंड की सूचना मिली, लोग मौके पर जमा हो गए। कई लोगों ने हाथियों के करीब जाकर मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिससे हाथियों की चिढ़ने की संभावना बनी रही।

Advertisement

वन विभाग की चेतावनी के बावजूद जागरूकता की कमी साफ दिखी। ग्रामीणों ने खुद को खतरे में डालकर न केवल अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि हाथियों की हलचल से किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बढ़ गई थी।

Advertisement

फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी कर रही है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे जंगल क्षेत्र में न जाएं और हाथियों से दूरी बनाए रखें। ज़रूरत है कि लोग सतर्क रहें और जंगली जानवरों से दूरी बनाकर ही अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button