मुंगेली

शराब दुकान के विरोध में उतरे ग्रामीण व स्कूली छात्राएं….

 

Advertisement

(मनीष नामदेव) : मुंगेली। जिले के देवरहट स्थित सरकारी शराब दुकान के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का गुस्सा उस घटना के बाद भड़का, जिसमें बीते दिनों कुछ शराबी युवकों ने स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है।

Advertisement

ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने हरनाचाका गांव से देवरहट सरकारी शराब दुकान तक पैदल मार्च निकाला और दुकान बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शराब दुकान खुलने के बाद से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियाँ और छेड़छाड़ की घटनाएँ बढ़ गई हैं, जिससे छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर शराब दुकान को बंद करने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराया है और मामले की जांच की जा रही है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द फैसला नहीं लिया गया, तो विरोध और उग्र हो सकता है।

Related Articles

Back to top button