छत्तीसगढ़

इंडिगो की कई उड़ाने रद्द….छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने जारी किया नोटिस, हर यात्री को 10 गुना मुआवजा देने की मांग.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : इंडिगो एयरलाइंस के लगातार उड़ान रद्द करने के मामले में अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने एयरलाइन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कानूनी नोटिस जारी किया है। छह दिनों में 3450 से अधिक उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं।

Advertisement

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने इंडिगो पर उपभोक्ता अधिकारों, अनुबंध अधिनियम और DGCA के नियमों का खुला उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। नोटिस में एयरलाइन को आदेश दिया गया है कि वह हर यात्री को टिकट राशि का 10 गुना मुआवजा दे,यात्रा, होटल और अन्य हुए अतिरिक्त खर्चों की भरपाई करे,और यह संपूर्ण मुआवजा 5 दिनों के भीतर दिया जाए।

Advertisement

सोसायटी ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री को भी शिकायत भेजी है। इसमें इंडिगो पर 9000 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने और DGCA से विशेष जांच कराने की मांग की गई है।

सोसायटी का कहना है कि यात्रियों को बिना सूचना, बिना वैकल्पिक व्यवस्था और बिना उचित मुआवजे के छोड़ दिया गया, जो उपभोक्ता अधिकारों का गंभीर हनन है।नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि इंडिगो एयरलाइन निर्धारित समय में जवाब नहीं देती, तो सिविल सोसायटी NCDRC में सामूहिक याचिका दायर करेगी और साथ ही कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक शिकायत भी दर्ज की जाएगी।

उड़ान रद्द होने से परेशान यात्रियों में पहले ही भारी नाराज़गी है और अब इस कानूनी कार्रवाई ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

 

Related Articles

Back to top button