रायपुर

संपति विवाद में भाई ने चाकू मारकर सौतेले भाई को उतारा मौत के घाट….

Advertisement

Advertisement

रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में मामूली संपति के विवाद को।लेकर सौतेले भाई ने अपने ही भाई की जान ले ली। मामले में पुलिस ने आरोपी डोमन साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुरानी बस्‍ती निवासी डोमन साहू और उसका सौतेला भाई चंदन साहू परिवार में एक साथ रहते थे। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार में संपत्ति को लेकर तनाव बढ़ता गया, बुधवार को हुए इस विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया, जब चंदन ने गुस्से में आकर चंदन पर चाकू से हमला कर दिया।

चाकू से कई वार करने से चंदन बुरी तरह घायल हो गया और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

Related Articles

Back to top button