रायपुर
भारत–न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबले से पहले रायपुर पहुंचीं दोनों टीमें

रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें आज रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट पर दोनों टीमों का स्वागत किया गया, जिसके बाद खिलाड़ी सीधे निजी होटल के लिए रवाना हो गए।
कल शाम 7 बजे रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।
मैच को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबले का इंतजार है।




