रायपुर

रायपुर के VIP रोड फार्महाउस में हुक्का पार्टी का वीडियो वायरल, राजनीतिक घमासान तेज

राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित एक फार्महाउस में वीकेंड पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है,  वायरल वीडियो में परिवार के साथ पार्टी के दौरान खुलेआम हुक्का और नशीले पदार्थों के इस्तेमाल का दावा किया जा रहा है… मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां इस घटना ने कानून-व्यवस्था और प्रतिबंधित हुक्का कानून को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

वीडियो सामने आने के बाद युवा कांग्रेस ने इस मामले में मोर्चा खोल दिया है… प्रदेश महासचिव भवेश शुक्ला तेलीबांधा थाना पहुंचे और हुक्का पार्टी में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की… उनका कहना है कि सरकार द्वारा लागू हुक्का प्रतिबंध कानून का खुलेआम उल्लंघन किया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

Advertisement

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है… अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, लेकिन फिलहाल यह मुद्दा राजधानी में चर्चा और राजनीति का बड़ा केंद्र बन गया है।

Related Articles

Back to top button