छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक मध्य और उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके बाद बारिश में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। दुर्ग में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8°C और न्यूनतम तापमान 18.2°C रिकॉर्ड किया गया।
मुख्य वर्षा आंकड़े
रघुनाथनगर और दरभा में 3 सेमी, कोहकामेटा, भैयाथान, कापू, पटना, गंगालूर, पत्थलगांव – 2 सेमी,
बैकुंठपुर, सन्ना, डौंडीलोहारा, चिरमिरी, रामानुजनगर, छोटेडोंगर और बगीचा में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
मानसून द्रोणिका इस समय श्रीगंगानगर से लेकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है, जो प्रदेश में बारिश का कारण बनी हुई है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, भारी वर्षा और वज्रपात की आशंका जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।अगले दो दिनों तक वर्षा का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ वज्रपात और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी।
सावधानी ही सुरक्षा है — बारिश के इस मौसम में खुले स्थानों से बचें, और मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर बनाए रखें।




