बिलासपुर

पूर्वी मंडल भाजपा द्वारा ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यशाला का आयोजन…..

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी के नेतृत्व में तोरवा सिंधु भवन में ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व महापौर किशोर राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को “संकल्पों की सिद्धि” बताया।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आशुतोष शर्मा ने किया। अपने संबोधन में किशोर राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जिन संकल्पों के साथ देश की बागडोर संभाली थी, उन सभी को उन्होंने साकार किया है। राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक का समाधान, देश के इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विकास जैसे मुद्दों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब मांगने वाला नहीं, देने वाला राष्ट्र बन गया है।

Advertisement

इस अवसर पर मंडल प्रभारी प्रवीण सेनगुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल जीवनानी, पार्षदगण मोती गंगवानी (वार्ड 41), दिनेश देवांगन (वार्ड 39), वल्लभ राव (वार्ड 45), कृष्णा रजक (वार्ड 37), सुब्रत दत्ता (वार्ड 44) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री शेखर पाल ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button