Uncategorized

गणेश चतुर्थी के बधाई संदेश डिलीट करने पर स्कूल में हंगामा, प्रिंसिपल गिरफ्तार

राजस्थान के कोटा में एक स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप से गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं डिलीट करना स्कूल प्रिंसिपल को महंगा पड़ गया. गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया. बाद में ग्रामीणों की शिकायत पर प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया. मामला कोटा ग्रामीण के बपावर थाने के लटूरी गांव का है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, बपावर थाने के लटूरी गांव में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ. मामला गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति की शुभकामनाएं देने का था. इस मामले में ग्रामीणों ने स्कूल प्रिंसिपल पर शुभकामनाएं डिलीट करने का आरोप लगाया.

Advertisement

इसके बाद स्कूल के बाहर भी हंगामा हुआ और स्कूल प्रिंसिपल को हटाने की मांग उठाई गई. इस मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को हटाने के लिए ज्ञापन भी दिया.

बपावर थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

लटूरी गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का सोशल मीडिया ग्रुप बना हुआ है. इससे लटूरी गांव के लोग भी जुड़े हुए हैं. शनिवार को गांव के भरत नागर ने इस व्हाट्सएप ग्रुप पर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट डाली

Related Articles

Back to top button