Uncategorized

सीएसपीडीसीएल बिलासपुर के नव पदस्थ मुख्य अभियंता से जिला उद्योग संघ ने की मुलाक़ात..

(दिलीप जगवानी) : जिला उद्योग संघ, बिलासपुर के उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ राज्य लघु एवं सहायक उद्योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश केडिया के मार्गदर्शन औऱ जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल सलूजा के नेतृत्व मे सदस्यों ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी बिलासपुर के नव पदस्थ मुख्य अभियंता एके अम्बस्ट से भेंट कर उनका स्वागत किया।

Advertisement


मुलाक़ात के दौरान सिरगिट्टी, सिल्पहरी, तिफरा के उद्योगो को हो रही बिजली सम्बन्धित समस्याओं से मुख्य अभियंता को अवगत कराया. जिसे ध्यानपूर्वक सुनक़र एवं उद्योगो को निर्बाध रूप से गुणवत्ता पूर्ण बिजली सप्लाई मिलती रहे।

Advertisement

इस पर उपस्थित अधिकारियो को जरूरी दिशा निर्देश दिए. जिला उद्योग संघ ने भी हरसम्भव सहयोग करने का भरोसा दिलाया है.


बैठक मे मुख्य रूप से मुख्य अभियंता ए. के. अम्बस्ट, हरीश केडिया, अनिल सलूजा, शरद सक्सेना, राम सुखीजा, सतीश शाह, शिव कुमार अग्रवाल,प्रवीण ठाकुर,राहुल छुगानी, जीवतराम रोहरा, तरुण मंगतानी,मुकेश लालचंदानी, विष्णुमल वाधवानी,बिजली विभाग से जांगड़े जी, ई ई राजकुमार, ए ई भरत जायसवाल, ए ई मुख़र्जी, ए ई कुर्रे इत्यादि बिजली अधिकारी व उद्योगपति शामिल थे.

Related Articles

Back to top button