Uncategorized

मायके जाने निकली महिला से गैंग रेप,तीन गिरफ़्तार..

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर : मायके जाने निकली महिला से तीन युवकों नें गैंग रेप किया, मामले मे मस्तूरी पुलिस नें आरोपी यजवेंद्र सिंह चंदेल अखिलेश सिंह चंदेल और प्रमोद सिंह चंदेल को गिरफ़्तार कर लिया है. घटना की सूचना जैसे ही पुलिस के उच्चअधिकारीयों को लगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा गुरुवार सुबह मस्तूरी थाना पहुंच गयी.

Advertisement

मामले मे एडिशनल एसपी अर्चना झा नें पीड़िता का बयान लिया, आनन फानन मे कार के आधार पर तीनो आरोपी को तत्काल गिरफ़्तार कर लिया गया.महिला नें बताया की

Advertisement


वह अपने मायके जाने के लिए रोड में बस का इंतजार कर रही थी उसी दौरान आरोपी वहा आया और उसे साथ चलने बोला जिससे वह आरोपी की गाड़ी में बैठ गई गाड़ी में दो अन्य उसके साथी थे जो उससे बात करते ग्राम रिसदा मंडी ले गए और तीनों बारी बारी से उसके साथ अनाचार किए तथा उसे अपनी कार से लाल खदान के पास छोड़ दिए ।

और घटना के संबंध में किसी को बताने से मना किए. गुरुवार सुबह महिला मस्तूरी थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

Related Articles

Back to top button