सरस्वती विकास विद्यालय में 14 जून को होगा पूर्व छात्रों का समागम

(राम प्रसाद गुप्ता) – एमसीबी – सरस्वती विकास विद्यालय में 1988–89 बैच के पूर्व छात्र-छात्राओं का भव्य रियूनियन 14 जून 2026 को आयोजित है । सरस्वती विकास विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि वर्ष 1988–89 बैच कक्षा आठवी के पूर्व छात्र-छात्राओं का रियूनियन कार्यक्रम उत्साह एवं आत्मीयता के साथ आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ से लगभग 10 पूर्व छात्र-छात्राएँ तथा पचास पूर्व विद्यार्थी देश के विभिन्न स्थानों से अपने पुराने विद्यालय और गुरुओं से मिलने पहुँचेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे स्वागत एवं नाश्ते के साथ होगा। इसके बाद प्रातः 10 बजे विद्यालय की प्रार्थना सभा में सहभागिता होगी। असेंबली के पश्चात वर्तमान विद्यार्थियों के कक्षाओं में जाने के बाद पूर्व छात्र-छात्राएँ अपने पुराने कक्षाओं का भ्रमण करेंगे तथा अपने शिक्षकों से आत्मीय भेंट एवं संवाद करेंगे।इसके उपरांत विद्यालय के सभागार में शिक्षकों का सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूर्व छात्र-छात्राएँ अपने अनुभव साझा करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की जाएँगी, जिससे पुरानी यादें ताज़ा होंगी और गुरु-शिष्य संबंधों की गरिमा और अधिक सुदृढ़ होगी। तत्पश्चात सामूहिक स्वरूचि भोज होगा ।विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संवाद और प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं पूर्व छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु व्यापक तैयारियाँ की हैं।




