छत्तीसगढ़
बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 16 हजार से अधिक परीक्षार्थी हो रहे शामिल….

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – 1 मार्च से छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई। बिलासपुर जिले में इसके लिए 131 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन 12वीं बोर्ड के हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 16497 है।
जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक भी केंद्र संवेदनशील नहीं है। विभाग स्तर पर उड़नदस्ता टीम में अधिकारियों को शामिल किया है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने नकल रोकने उड़नदस्ता दल गठित किया है।
सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सुविधाएं जुटाई है। सोमवार 3 मार्च को दसवीं की परीक्षा भी हिंदी विषय से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 28 मार्च तक का टाइम टेबल बनाया है।




