छत्तीसगढ़
स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में नए शैक्षणिक सत्र से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने प्रदेशभर में 28 अधिकारियों के तबादले और प्रभार में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO), विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) और संयुक्त संचालकों के दायित्वों में व्यापक परिवर्तन किया गया है।
इसी क्रम में रायपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को लोक शिक्षण संचालनालय में प्रभारी उप संचालक का दायित्व सौंपा गया है। वहीं एम. जी. सतीश को रायपुर का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। विभाग का मानना है कि नए सत्र से पहले किए गए इन बदलावों से शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।





