बिलासपुर

तालाब में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत

बिलासपुर – तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरधौना में दो मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बच्चियां अपनी दादी के साथ सुबह नहाने के लिए गांव के तालाब गई थीं।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां सुबह करीब आठ बजे दादी के साथ तालाब पहुंची थीं। दादी कपड़े धोकर वापस घर लौट आईं, लेकिन बच्चियां तालाब में नहाने लगीं। जब काफी देर तक वे घर नहीं लौटीं, तो परिजन चिंतित हो उठे और तालाब की ओर दौड़े। वहां बच्चियों के कपड़े किनारे पर रखे मिले, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।

Advertisement

अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू की गई। थोड़ी ही देर में दोनों बच्चियों के शव पानी से बरामद कर लिए गए। घटना की सूचना पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची, शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button