देश

ट्रेनिंग प्लेन हुआ क्रैश, पायलट समेत 2 की मौत

गुजरात के अमरेली में एक प्लेन क्रैश कर गया है। प्लेन एक निजी कंपनी का था, जिसका प्रयोग पायलटों की ट्रेनिंग में किया जाता था। इस प्लेन क्रैश में पायलट समेत 2 लोगों की मौत की खबर है। घटना स्थल पर अमरेली फायर विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं और जांच में जुट गए हैं।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार अमरेली के गिरिया रोड पर एक प्राइवेट कंपनी द्वारा संचालित पायलट ट्रेनिंग सेंटर का प्लेन क्रैश हुआ है। हादसे के वक्त प्लेन में पायलट समेत कुल 2 लोग सवार थे, हादसे में दोनों के मौत की खबर है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button