बिलासपुर

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ ‘कोकोनट कैफे जंक्शन’, यात्रियों को मिला हेल्दी ड्रिंक का विकल्प

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को सफर के दौरान एक नया और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प मिलेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर “कोकोनट केफे जंक्शन” यानी नारियल पानी स्टॉल की शुरुआत की है।

Advertisement

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर शुरू किए गए इस “कोकोनट केफे जंक्शन” का शुभारंभ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। खास बात यह रही कि स्टॉल का उद्घाटन एक बालिका यात्री के करकमलों से कराया गया। इस दौरान रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहे।

 

रेलवे का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वच्छ, ताज़ा और प्राकृतिक पेय उपलब्ध कराना है। नारियल पानी शरीर में पानी की कमी दूर करने, तुरंत ऊर्जा देने और डिहाइड्रेशन से बचाने में बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और अन्य आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

 

यात्रियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि स्टेशन पर अब जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक के साथ-साथ एक हेल्दी विकल्प भी उपलब्ध होगा, जिससे सफर के दौरान ताजगी और स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखा जा सकेगा।रेलवे का कहना है कि भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ऐसी जनहितकारी और नवाचार आधारित सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button