Uncategorized

बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए तोरवा पुलिस ने बैटरी चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 06 नग बैटरियां और अपराध में प्रयुक्त आई-20 कार जब्त कर ली गई है।

Advertisement

प्रार्थी रविकांत साहू, निवासी दोमुहानी इंदिरा आवास, थाना तोरवा, ने 4 मार्च 2025 को अपने ट्रैक्टर और अन्य ग्रामीणों के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना तोरवा पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी कोतवाली अक्षय प्रमोद सबद्रा (भापुसे) के मार्गदर्शन में निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने वाहनों की सघन चेकिंग की। इसी दौरान एक संदिग्ध आई-20 कार (CG 12 AY 0414) को रोका गया, जिसमें दो युवक सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम –

1. मोहम्मद जाहिद (22 वर्ष), निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, चिमनी भट्टा, थाना मानिकपुर, जिला कोरबा
2. एस. कामेश (23 वर्ष), निवासी पोड़ी बहार, कोसाबाड़ी, थाना रामपुर, जिला कोरबा

बताए। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें चोरी की गई 06 बैटरियां बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपियों ने कोरबा से बिलासपुर आकर सुनसान जगहों पर खड़े वाहनों की बैटरियां चोरी कर उन्हें छिपाकर रखने और बाद में बेचने की बात कबूल की।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई बैटरियां और घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button