छत्तीसगढ़

सरकंडा पुलिस ने गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार…..

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरकंडा पुलिस ने उड़ीसा से गांजा ला रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 किलो 700 ग्राम गांजा, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 10 BW 9342) और एक मोबाइल बरामद किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹2,36,000 आंकी गई है।

Advertisement

6 मार्च 2025 को थाना यातायात एवं सरकंडा पुलिस की संयुक्त टीम अजाक थाना के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में कार्टून में गांजा लेकर उड़ीसा से कोटा जाने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को सूचना देने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, डीएसपी ट्रैफिक शिवचरण सिंह परिहार और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में निरीक्षक निलेश पांडे के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

Advertisement

थोड़ी देर बाद पुलिस को संदिग्ध होंडा साइन मोटरसाइकिल (CG 10 BW 9342) आती दिखी। पुलिस को देखते ही पीछे बैठा युवक कूदकर भाग गया, लेकिन चालक को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की सीट के नीचे 3 पैकेट और कार्टून में 7 पैकेट गांजा मिला, जिसका कुल वजन 10.7 किलो निकला।

गिरफ्तार आरोपी का नाम –

1. विकास वर्मा (19 वर्ष), निवासी वर्मा मोहल्ला, गनियारी, थाना कोटा, जिला बिलासपुर

पूछताछ में विकास ने बताया कि संदीप वर्मा (गनियारी निवासी) के कहने पर वह अपने साथी समीर वर्मा के साथ उड़ीसा से गांजा लाकर संदीप को देता था, जिसके बदले उसे हर खेप के ₹2000 मजदूरी मिलती थी।

सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। फरार आरोपियों संदीप वर्मा और समीर वर्मा की तलाश जारी है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button