Uncategorized

विश्व एड्स दिवस पर समर्पित संस्था का जागरूकता अभियान शुरू

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था समर्पित (SAMARPIT) ने आज “फाइट अगेंस्ट HIV/AIDS व्यवधानों पर विजय पाएं, एड्स की प्रतिक्रिया में सकारात्मक बदलाव लाएं” विशेष अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरुआत शहर के विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने रेड रिबन लगाकर की।

Advertisement

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि समाज में HIV/AIDS का बढ़ता प्रसार चिंता का विषय है। इसकी रोकथाम तभी संभव है, जब पूरा समुदाय जागरूक होकर इस अभियान में सहयोग दे। उन्होंने समर्पित संस्था के कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Advertisement

अभियान के तहत संस्था के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्टर संजय अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, संभागीय उपायुक्त राजस्व डॉ. स्मृति तिवारी, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक टिकेश्वर भावे, जिला खाद्य नियंत्रक अमृत कुजुर, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों सहित मीडिया प्रतिनिधियों को रेड रिबन लगाकर HIV/AIDS जागरूकता का संदेश दिया।

समर्पित संस्था के अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि आज भी समाज HIV/AIDS पर खुलकर चर्चा करने में संकोच करता है। इस संकोच को दूर करने के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। स्लम क्षेत्रों और प्रवासी मजदूरों को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे संक्रमण से बच सकें। कोई भी व्यक्ति HIV/AIDS से संबंधित जानकारी के लिए नाको की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1097 पर संपर्क कर सकता है। आज के कार्यक्रम में जागरूकता रैली निकाली गई और लोगों को रेड रिबन लगाकर अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया।

ज्ञात हो कि समर्पित संस्था पिछले 15 वर्षों से लक्षित हस्तक्षेप परियोजना, ट्रांजिट माइग्रेंट प्रोजेक्ट और लिंक वर्कर स्कीम के माध्यम से HIV/AIDS उन्मूलन के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। संस्था के कार्यकर्ताओं—नाजनीन मिर्जा, संगीता वर्मा, अनोज सोनी, निशा श्रीवास, नीलकमल भारद्वाज सहित पूरी टीम का इस अभियान में सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button