रायपुर

हीरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार….

 

Advertisement

रायपुर – आमानाका पुलिस ने 14 ग्राम 09 मिलीग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) के साथ दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तकरीबन 1 लाख 49 हजार रुपये की कीमत का मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

Advertisement

मामला आमानाका थाना क्षेत्र के नया बाइपास रोड स्थित पंजाबी ढाबा के सामने का है, जहाँ पुलिस ने एक कार में सवार दो व्यक्तियों को मादक पदार्थ बेचने की फिराक में पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं –

  1. सिलवेस्टर रोजेश, निवासी डूमरतालाब, आमानाका
  2. विजय सिन्हा, निवासी हीरापुर, आमानाका

पुलिस की टीम ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो एक पुड़िया पेंट की जेब में और दूसरी कार के सन वाइज़र में छुपाकर रखी गई पाई गई, जिसमें हीरोइन (चिट्टा) था।

इस पूरी कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश में अंजाम दिया गया। अपराध क्रमांक 156/25 धारा 21(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। रायपुर पुलिस की यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button