रायपुर

ट्रक व सिटी बस में हुई भिड़त, 20 लोग हुए घायल…..

रायपुर – रायपुर-खरोरा रोड में सिटी बस और ट्रक की टक्कर से 20 लोग घायल हुए है। घटनास्थल पर विधानसभा पुलिस पहुंची हुई है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि हादसा सेमरिया गांव के पास हुआ है। वहीं सिटी बस का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दोनों वाहन के ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को मेकाहारा भेजा गया है।

Advertisement

इस हादसे में फ़िलहाल मौत की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि बस रायपुर से खरोरा जा रही थी और ट्रक खरोरा से रायपुर आ रहा था। इस बीच हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button