जशपुर

दो नाबालिक बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाली महिला गिरफ्तार, होटल संचालक पर भी कसा शिकंजा….

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिक बच्चियों को बहला-फुसलाकर रायगढ़ ले जाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उन बच्चियों से होटल में काम करवाने वाले होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया है।

Advertisement


यह मामला थाना नारायणपुर क्षेत्र का है, जहां 8 फरवरी को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 13 वर्षीय बेटी और पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिक लड़की घर से लापता हैं। पड़ताल में सामने आया कि गांव में ही रहने वाली चंपा बाई (30 वर्ष) ने दोनों बच्चियों को बहलाकर रायगढ़ ले गई थी।

Advertisement


जशपुर पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिर की मदद से तत्काल कार्रवाई की और रायगढ़ के एक होटल से दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी महिला चंपा बाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह पहले भी रायगढ़ में काम कर चुकी थी और बच्चियों को बेहतर रोजगार और पैसे का लालच देकर अपने साथ ले गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर, शशि मोहन सिंह ने बताया कि : “जो लोग मासूम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जशपुर पुलिस उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएगी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।”


इसके अलावा, होटल संचालक रणधीर गुप्ता (45 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने इन नाबालिक बच्चियों से अपने होटल में काम करवाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button