छत्तीसगढ़

सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, 3 मजदूरों की मौत

बालोद जिले के दल्ली राजहरा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बीएसपी की सीवरेज पाइपलाइन परियोजना के तहत चल रही खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे चार मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में तीन मजदूरों की मौत की खबर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Advertisement

मामला दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र के दास पान ठेला चौक का है, जहां सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि जेसीबी और चेन माउंट मशीन से गहरी खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर पड़ा और वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, बीएसपी के अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। हादसे के बाद मजदूरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्रारंभिक जांच में सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button