छत्तीसगढ़

सीमेंट कंपनी में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे…

Advertisement

बलौदाबाजार : खपराडीह स्थित श्री सीमेंट के एएफआर सेक्शन में शनिवार  भीषण आग लग गई है. आग की वजह से उठता काला धुआं दूर से देखा जा सकता है, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने इस बड़ी घटना की सूचना तक पुलिस को देना मुनासिब नहीं समझा है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि कंपनी के अंदर एएफआर सेक्शन में खुले में डंप किए गए कचरे में यह आग लगी है, जिसका धुंआ फैल गया है.

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. आग लगने से कंपनी सहित आसपास के गाँव में हड़कंप की स्थिति है. आग बुझाने की कवायद में आसपास सीमेंट संयंत्रों से दमकल की छह गाड़ियां लगी हुई हैं.

आगजनी की बड़ी घटना के बाद भी सीमेंट कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है. कंपनी के अधिकारियों ने न तो थाने में सूचना दी है, और न ही संपर्क करने पर कोई जवाब दे रहे हैं.

सुहेला थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है. बहरहाल, भीषण गर्मी के बीच डंप में आग लगना सीमेंट कंपनी की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button