ACB की कार्रवाई, चौकी प्रभारी 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बचरापोड़ी पुलिस चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, जानकारी के मुताबिक, की टीम ने कोरिया जिले की बचरापोड़ी पुलिस चौकी में दबिश देकर चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि सतेंद्र प्रजापति नामक ग्रामीण को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और पहली किश्त के रूप में 25 हजार रुपये लेते समय आरोपी अधिकारी को पकड़ लिया।
इस कार्रवाई में एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को भी टीम ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि अम्बिकापुर से पहुंची ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया, फिलहाल ACB की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।




