रायपुर

रायपुर में “न्यूड पार्टी” का पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज पोस्टर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर जारी इस पोस्टर में युवाओं को बिना कपड़ों की पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यह पोस्टर इंस्टाग्राम अकाउंट @sinful_writer1 से साझा किया गया है, जिसमें 21 सितंबर, शनिवार को “न्यूड पार्टी” आयोजित करने की बात कही गई है। हालांकि, पोस्टर में पार्टी का कोई स्पष्ट पता या लोकेशन नहीं दी गई है।

Advertisement

 

वायरल हो रहे पोस्टर में युवतियों और युवकों को न्यूड पार्टी में शामिल होने का इनविटेशन दिया गया है। वहीं, इसी दिन एक अन्य पोस्टर भी वायरल हो रहा है जिसमें “स्ट्रेंजर हाउस पार्टी” आयोजित करने की जानकारी दी गई है। इस पार्टी में आयोजकों ने युवाओं से अपनी शराब खुद लाने की बात लिखी है।

 

राजधानी में इस तरह के अश्लील आयोजनों को लेकर सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया है और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

रायपुर पुलिस अधीक्षक ने मामले पर कहा है कि वायरल पोस्ट की जानकारी मिली है। इसकी तकनीकी जांच करवाई जा रही है। उन्होंने साफ किया कि इस तरह के आयोजनों की अनुमति नहीं दी जाएगी और आयोजकों पर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button