रायपुर

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कानून व्यवस्था और साइबर सुरक्षा पर समीक्षा की, गृहमंत्री रहे मौजूद

 

Advertisement

रायपुर में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह सहित रेंज आईजी, कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

 

बैठक में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और जिलों के परफॉर्मेंस पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने महिला और बालिका से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इन मामलों में निर्धारित समयावधि के भीतर चालान पेश किया जाए।

 

साइबर अपराध की स्थिति पर भी गहन समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध के तरीके लगातार बदल रहे हैं, इसलिए जनजागरूकता अभियान और साइबर हेल्पलाइन नंबर के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। प्रदेश में फिलहाल 5 साइबर थाने संचालित हैं और 9 नए थाने शीघ्र शुरू किए जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button