देश

अजय सेठ बने नए फाइनेंस सेक्रेटरी

 

Advertisement

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ को फाइनेंस सेक्रेटरी नियुक्त करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

Advertisement

कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सेठ वर्तमान में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव हैं।

कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सेठ को वित्त सचिव नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

हाल ही में तुहिन कांत पांडेय को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद वित्त सचिव का पद रिक्त हो गया था।

स्थापित परंपरा के मुताबिक, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अलग-अलग विभागों में तैनात सचिवों में से सबसे वरिष्ठ सचिव को वित्त सचिव नियुक्त किया जाता है।

बता दें कि सीनियर ब्यूरोक्रेट अजय अपने कुशल मैनेजम में अनुभव के लिए जाने जाते हैं। अजय सेठ ने इकोनॉमिक अफेयर्स में सचिव के पद पर रहते हुए देश की आर्थिक नीतियों को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अजय सेठ को साल 2013 में प्रधानमंत्री प्रशासकीय उत्कृष्टता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Back to top button