कोरबा

कुसमुंडा खदान से ओवरलोडेड ट्रकों में 84 टन कोयले की चोरी का खुलासा, 4 ट्रक जब्त

कोरबा की एसईसीएल कुसमुंडा कोयला खदान में कोयले की अफरा-तफरी का मामला सामने आया है। खदान प्रबंधन की सतर्कता से देर रात 4 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा गया, जिनमें कुल 84 टन अतिरिक्त कोयला भरा था।

Advertisement

 

Advertisement

शक होने पर ट्रकों को वेब्रिज में जांच के लिए भेजा गया, जहां ओवरलोड की पुष्टि हुई। इसके बाद खदान प्रबंधन ने चारों ट्रकों को कुसमुंडा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर ट्रक चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।यह मामला खदान से चोरी-छिपे कोयला निकालने की साजिश की ओर इशारा कर रहा है, जिसकी जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button