छत्तीसगढ़बिलासपुर

BREAKING : सरकंडा क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना, नाजुक हालत में महिला को कराया गया अस्पताल में भर्ती….

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर के सरकण्डा थाना क्षेत्र के नूतन चौक कालीबाड़ी इलाके में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एकता कॉलोनी, अशोक नगर की रहने वाली 32 वर्षीय महिला निर्मला कश्यप पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया।

Advertisement

Advertisement

जानकारी के अनुसार, निर्मला के पति का कुछ समय पहले निधन हो चुका है, और परिवार वाले उसकी दूसरी शादी के लिए लड़का तलाश रहे थे। इसी दौरान शनत कश्यप, निवासी माता चौरा सरकंडा, शादी का प्रस्ताव लेकर आया, लेकिन महिला ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद से आरोपी युवक महिला को लगातार परेशान कर रहा था।

शुक्रवार की शाम जब महिला घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे रास्ते में घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला को तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल रेफर किया गया।

सरकंडा थाना क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही नीलू कश्यप पर सनत कश्यप ने चाकू से हमला कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

घटना के बाद घायल नीलू कश्यप को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस आरोपी सनत कश्यप की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button