बिलासपुर
शासन को नुकसान पहुँचाने वाला राजस्व निरीक्षक हुआ बर्खास्त.

बिलासपुर – भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद राजस्व निरीक्षक मुकेश साहू को बर्खास्त कर दिया गया है। आयुक्त भू-अभिलेख ने विभागीय जांच के बाद यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि साहू के भ्रष्टाचार से शासन को 3.42 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 








