देश

बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान….आरजेडी-26, कांग्रेस व वाम दल को मिले इतने सीट

Advertisement

Advertisement
Advertisement

बिहार में महागठबंधन के बीच सीट का बंटवारा हो गया है। जिसमें आरजेडी 26, कांग्रेस 9 और वाम दल 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि सीटों पर सहमति बन गई है। वामदलों में भाकपा को एक सीट बेगूसराय और माकपा को एक सीट खगड़िया दिए जाने पर सहमति बनी है। जबकि, भाकपा माले को तीन सीट नालंदा, आरा और काराकाट दी गई है।

Advertisement


महागठबंधन की सीट बंटवारे की पूरी लिस्ट पढ़ें

Advertisement

(पहला चरण)
औरंगाबाद- आरजेडी
गया- आरजेडी
नवादा- आरजेडी
जमुई (एससी)- आरजेडी

(दूसरा चरण)
किशनगंज- कांग्रेस
कटिहार- कांग्रेस
पूर्णिया-आरजेडी
भागलपुर- कांग्रेस
बांका-आरजेडी

(तीसरा चरण)
झंझारपुर- आरजेडी
सुपौल-आरजेडी
अररिया-आरजेडी
मधेपुरा-आरजेडी
खगड़िया- सीपीएम

(चौथा चरण)
मुंगेर-आरजेडी
उजियारपुर-आरजेडी
समस्तीपुर (एससी)- कांग्रेस
बेगूसराय-सीपीआई
दरभंगा-आरजेडी

(पांचवा चरण)
सीतामढ़ी-आरजेडी
मधुबनी-आरजेडी
मुजफ्फरपुर-कांग्रेस
सारण-आरजेडी
हाजीपुर (एससी)-आरजेडी

(छठा चरण)
वाल्मीकि नगर
पश्चिम चंपारण-कांग्रेस
पूर्वी चंपारण-आरजेडी
शिवहर-आरजेडी
वैशाली-आरजेडी
गोपालगंज (एससी)-आरजेडी
सिवान-आरजेडी
महाराजगंज- कांग्रेस

(सातवां चरण)
नालंदा- सीपीआई माले
पटना साहिब- कांग्रेस
पाटिलपुत्र-आरजेडी
आरा- सीपीआई माले
बक्सर-आरजेडी
सासाराम (एससी)- कांग्रेस
काराकाट- सीपीआई माले
जहानाबाद-आरजेडी

आपको बता दें बीते कई दिनों से महागठबंधन में सीट बंटवारों को लेकर दिल्ली में मंथन चल रहा था। जो आखिरकार सीट बंटवारे की सहमति पर खत्म हो गया है। सबसे ज्यादा माथापच्ची गोपालगंज, वाल्मीकिनगर और शिवहर सीट को लेकर हुई थी। दो दौर की बैठकों में कांग्रेस व राजद नेताओं के बीच चर्चा हुई। यह बैठक नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर गुरुवार को हुई थी।

इससे पहले आरजेडी करीब दर्जनभर सीटों पर अपने प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल दे चुकी है। जिसको लेकर कांग्रेस के कई नेताओं ने विरोध भी दर्ज कराया था। हालांकि अब हालात कंट्रोल में हैं। पहले चरण में जिन सीटों पर वोटिंग हैं। उनमें जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद शामिल हैं। जिन पर राजद ने प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल दे दिया है। इसके अलावा बांका और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से भी प्रत्याशी उतार दिए हैं।

पाटलिपुत्र से मीसा भारती, सारण से रोहिणी आचार्य, बक्सर से सुधाकर सिंह, मुंगेर से अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी, महाराजगंज से रंधीर सिंह, जहानाबाद से सुरेंद्र यादव, उजियारपुर से आलोक मेहता, बांका से जयप्रकाश नारायण यादव को टिकट दिया है। घोषित प्रत्याशियों में चार यादव, तीन कुशवाहा, दो राजपूत, पासवान, रविदास व धानुक समाज से ए़क-एक धानुक हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button