छत्तीसगढ़

नेशनल हाइवे पर मौत का मंजर: शादी से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां देर रात हुए भीषण एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

Advertisement

हादसा नेशनल हाईवे-30 पर कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, उड़कुडा निवासी परिवार शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहा था, तभी उनकी कार की दूसरी कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार 3 महिलाओं, 2 पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

दूसरी कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। एसपी निखिल राखेचा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतकों की पहचान सहित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेजा गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button