छत्तीसगढ़

शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब इन निजी अस्पतालों में करा सकेंगे इलाज

छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को इलाज के लिए बड़ी राहत मिली है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 86 निजी अस्पतालों को उपचार के लिए मान्यता देते हुए आदेश जारी किया है।अब शासकीय कर्मचारी और उनके परिवारजन इन निजी अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे। इसके अलावा राज्य के बाहर स्थित 66 अस्पतालों को भी सूची में शामिल किया गया है, जहां गंभीर बीमारियों का उपचार कराया जा सकेगा।

Advertisement

Advertisement

सरकार की ओर से जारी नई सूची में रायपुर के कई नए निजी अस्पतालों को भी जोड़ा गया है। इससे कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और इलाज के ज्यादा विकल्प मिल सकेंगे।सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे गंभीर बीमारियों के इलाज में सुविधा के साथ आर्थिक बोझ भी कम होगा।

Related Articles

Back to top button