बिलासपुर

नागरिक सहकारी बैंक मे गूंजा जय हिन्द का नारा, गणतंत्र दिवस उत्साह से मनाया

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर। जिला सहकारी नागरिक बैंक परिसर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सैयद जफर अली और रोहित बाजपेयी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान बैंक परिवार के सभी सदस्यों ने तिरंगे को सलामी दी।

Advertisement

इसके पश्चात परिसर में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समान भाव से समूह का नेतृत्व करना ही गणतंत्र का मूल उद्देश्य है। संविधान लागू होने के बाद से देश में लोकतांत्रिक परंपराएं सशक्त रूप से आगे बढ़ रही हैं।

Advertisement

अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button