गणतंत्र दिवस पर सीसीएन कार्यालय में दिलीप जगवानी ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति का स्वर

बिलासपुर – 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सीसीएन कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में ध्वजारोहण सीसीएन के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप जगवानी के द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान का सामूहिक वाचन हुआ, जिसमें सीसीएन के सभी स्टाफ, न्यूज़ स्टाफ और टेक्निकल टीम ने पूरे श्रद्धा और मनोयोग से भाग लिया।
इस अवसर पर गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और देश एक संपूर्ण लोकतांत्रिक गणराज्य बना।
ध्वजारोहण के पश्चात गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया गया, जिसमें यह संदेश दिया गया कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है।




