देश

5 लोगों की डंपर से कुचल कर की हत्या….क्षेत्र में तनाव

Advertisement

राजस्थान के झालावाड़ जिले में आपसी रंजिश में 5 लोगों को डंपर से कुचल दिया है। हादसे में दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों की मौत की खबर है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। यह घटना पगारिया थाना क्षेत्र के बिन्यगा गांव की बताई जा रही है। वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पगारिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आपसी कहासुनी ने बड़ा विवाद का रूप ले लिया। आपसी रंजिश के बाद पगारिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे पांच लोगों को डंपर से कुचल दिया।

Advertisement

भवानीमंडी डीएसपी प्रेम चौधरी ने बताया कि देर रात पगारिया थाना क्षेत्र के बिन्यगा गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। इसमें से एक पक्ष के पांच लोग जिनमें दो सगे भाई भी बताए जा रहे है। उनकी डंपर से कुचल हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद के बाद पांचों लोग पगारिया थाने में शिकायत दर्ज करवाने जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने इन पर डंपर चढ़ा दिया। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आरोपियों के राज्य के सीमावर्ती इलाके के बाहर भागने का इनपुट मिला है। जिसके बाद राजस्थान से सटे मध्य प्रदेश राज्य में भी पुलिस की कई टीमों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पांचों मृतक के शव आवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। घटना के आरोपियों की तलाश में पगारिया, डग, मिश्रोली के साथ एडिशनल एसपी चिरंजी लाल मीणा सहित पुलिस की टीम जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button