छत्तीसगढ़
मुठभेड़ में दो 8-8 लाख के इनामी नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई जारी है। नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं और मुठभेड़ों में ढेर भी हो रहे हैं। बीजापुर में हुई ताज़ा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है।
बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी इलाक़े में शनिवार सुबह डीआरजी की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो बड़े नक्सली मारे गए। दोनों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।
ढेर हुए नक्सलियों की पहचान हिड़मा पोड़ियाम और मुन्ना मड़काम के रूप में हुई है। दोनों नक्सली कंपनी नंबर 02, प्लाटून नंबर 01 के सक्रिय सदस्य थे।मुठभेड़ स्थल से एक .303 रायफल, एक 12 बोर बंदूक, विस्फोटक सामग्री, बैटरी, वायर, स्कैनर सेट और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है।
बीजापुर के जंगलों में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है और सुरक्षाबलों को लगातार बड़ी सफलताएँ मिल रही हैं।




