14 साल बाद भारत पहुँचे मेसी, फैंस में दिखा जबरदस्त क्रेज

लियोनल मेसी की गिनती दुनिया के महान प्लेयर्स में होती है और उनकी कप्तानी में ही अर्जेंटीना की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब फ्रांस को हराकर जीता था। उन्होंने फुटबॉल के मैदान पर ऐसी शोहरत हासिल की है, जो बहुत ही कम प्लेयर्स को नसीब होती है।
मेसी इससे पहले साल 2011 में भारत दौरे पर आए थे। अब 14 साल बाद उन्होंने दोबारा भारतीय धरती कदम रखा है। मेसी जैसे ही कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे। फैंस खुशी से झूम उठे और नाच-गाकर जश्न मनाया। उनका फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है।
लियोनल मेसी कोलकाता पहुंच चुके हैं, जहां वह सॉल्ट लेक स्टेडियम में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसी कार्यक्रम में वह पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सौरव गांगुली, बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और पश्चिचम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिल सकते हैं। इसी बाद वह अपनी एक प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। फिर वह हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।




