पत्नी की हत्या करने वाला हत्यारा पति गिरफ्तार….

जांजगीर-चाम्पा – थाना जांजगीर पुलिस ने अपनी ही पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी भरत लाल राठौर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार, गुम इंसान दर्ज कराने वाला वही सूचक निकला जो वास्तव में हत्या का आरोपी था।
जानकारी के अनुसार, मृतिका सरस्वती राठौर (48) दिनांक 16 अक्टूबर की रात घर से बिना बताए चली गई थीं। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में खोजबीन की जा रही थी। 18 अक्टूबर को महिला का शव गांव के तालाब में डूबा हुआ मिला। पोस्टमार्टम में यह पाया गया कि मृतिका के गले में ईट रस्सी से बंधन था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी भरत लाल राठौर ने स्वीकार किया कि उनकी पत्नी ने उन्हें बार-बार नशा करने से मना किया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने तालाब में डुबाकर हत्या की और शव को छुपा दिया।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप और CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार कर 19 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक जीवंती कुजूर और अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




